बरेली: मंडल में सबसे अधिक भार क्षमता सहने वाला होगा चौपुला पुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में चौपुला ओवरब्रिज मंडल का सबसे अधिक भार क्षमता सहन करने वाला पुल होगा। इसके निर्माण में वाइड यानी स्टील के स्पॉन लगाए जा रहे हैं। दिल्ली जैसे बड़े महानगरों की तर्ज पर बन रहे पुल की तकनीकी वाई शेप पिलर स्टील के स्पॉन से चौपुला के पुराने और नए पुल …

बरेली, अमृत विचार। शहर में चौपुला ओवरब्रिज मंडल का सबसे अधिक भार क्षमता सहन करने वाला पुल होगा। इसके निर्माण में वाइड यानी स्टील के स्पॉन लगाए जा रहे हैं। दिल्ली जैसे बड़े महानगरों की तर्ज पर बन रहे पुल की तकनीकी वाई शेप पिलर स्टील के स्पॉन से चौपुला के पुराने और नए पुल को आपस में सहजता से जोड़ कर यहीं पर चौराहे का निर्माण किया जाएगा।

इस पुल के निर्माण में अन्य पुलों की अपेक्षा निर्माण सामग्री भी अधिक प्रयुक्त की जा रही है क्योंकि इस पुल पर अधिक वाहनों का आवागमन होना है।

जनपद का पहला थ्री लेन की चौड़ाई होने के कारण सेतु निगम स्टील के स्पॉन की नई तकनीक से निर्माण करा रहा है। इस पुल में अभी तक एक भी बीम भी नहीं डाला गया है। दिल्ली की एक कंपनी ने स्लैब के नीचे वाइड को डालने की जिम्मेदारी ली है। इससे अभी तक के बने मंडल के अन्य पुलों से लोड क्षमता काफी बेहतर होगी।

इस पुल का निर्माण दिल्ली, बदायूं और कई अन्य प्रमुख मार्गों के ट्रैफिक लोड को ध्यान में रखते बनाया जा रहा है। दो ब्रांच पुलों के साथ यह शहर का पहला थ्री लेन पुल जिसे केवल स्टील के स्पॉन के जरिए ही जोड़ा जा सकता है। अगर पुरानी तकनीक अपनाई जाती तो पुल को जोड़ने के लिए जगह कम पड़ जाती। जिस जगह पुराना चौराहा था वहीं पुल के ऊपर चौराहा बनाया जाएगा।

वाई शेप के आयाताकर पिलर
टी शेप के स्थान पर वाई शेप के आयताकार पिलर पर चौपुला पुल के लिए 22 पिलर बनाए जाएंगे। इसमें अयूब खां की ओर पांच और बदायूं की ओर दो पिलर होंगे। इस पुल की नए डिजाइन से डेक (छत) के बीच में बीम की जरूरत नहीं है। टी आकार के पिलर में बीम के ऊपर छत बनाए जाने से डेक फिक्स सी लगेगी जो अन्य पिलर की अपेक्षा दोगुना मजबूत और भार सह सकेगा।

थ्री लेन होगा पुल
780 मीटर लंबे थ्री लेन की चौड़ाई 11.5 मीटर होगी। दोनों किनारों पर फुटपाथ के साथ बीच में साढ़े 10 मीटर की सड़क होगी, जिस पर वाहन चलेंगे। फुटपाथ सड़क के बराबर बनेगा। इससे वाहन उस पर से भी निकल सकते हैं। पुल पर कंक्रीट की रेलिंग होगी जो सुरक्षा के लिहाज से बेहतर होगी।

खास बातें
– वर्ष 2018 में मिली थी पुल निर्माण की मंजूरी
– अप्रैल 2019 में शुरू हुआ कार्य
– जुलाई 2021 में पूरा होना है कार्य
– 66 करोड़ रुपये के बजट से बनना है पुल
– बदायूं की ओर दो ब्रांच पुल 84 मीटर लंबा होगा
– अयूब खां की ओर ब्रांच पुल 280 मीटर लंबा रहेगा
– पुलिस लाइन से सिटी की तरफ तीन लेन ओवरब्रिज 780 मीटर लंबा होगा
– 06 मीटर ऊंचाई होगी

“शहर के अन्य पुलों से चौपुला पुल के डिजाइन और तकनीक में काफी अंतर है। वाई शेप पिलर होने के कारण कम जगह में तैयार किया जा रहा है। इस पुल की भार क्षमता बरेली मंडल के सभी पुलों से अधिक होगी। पुल जहां जोड़ा जाएगा वहां स्टील के स्पॉन का उपयोग किया जाएगा। चौराहे का निर्माण होने से पुल सुंदर लगेगा।” -डीके सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

संबंधित समाचार