बरेली: जिले में 30 नए कोरोना संक्रमित मिले
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई। गुरुवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 30 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई। गुरुवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 30 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार एक ही परिवार के दो सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में गुरूवार को 2544 लोगों की रिपोर्ट आई। जिसमें चार आईवीआईआर से और 11 लोग एंटीजन और ट्रुनाट से हुई जांच से संक्रमित निकले है।
इन इलाकों में मिले संक्रमित
घी मंडी, सिविल लाइंस, सुभाष नगर, आस्था विहार, मेगा ड्रीम होम, साहुकारा, मलूकपुर, मोहल्ला परा, वीरसावरकर नगर, ग्रेटर आकाश कालोनी, आलोक नगर, इंद्रा नगर, पुराना शहर, सुपर सिटी, प्रेमनगर, रसूला, धीमरी, आकाशपुरम, राजेन्द्र नगर, सुरेश शर्मा नगर, नबावगंज में संक्रमित निकले है।
फतेहगंज टोल प्लाजा में निकला एक संक्रमित
दूसरी लहर को सजग स्वास्थ्य ने दिल्ली से आने वाले यात्रियों की कोरोना की जांच की। जांच में 224 एंटीजन एवं 30 आरटीपीसीआर की जांच हुई। जिसमें से एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शेष लोगों की रिपोर्ट में से संक्रमित निकलने पर उसे स्थिति के आधार पर होम आइसोलेट किया जाएगा।
आला हजरत ट्रेन में एक संक्रमित
गुरुवार को दिल्ली से बरेली आने वाले रेल यात्रियों की जक्ंशन पर कोरोना की जांच की गई। डा. मीसम अब्बास के अनुसार ट्रेन में कुल 101 यात्रियों का कोरोना का टेस्ट किया गया। जिसमें राजेंद्र नगर एक 25 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संबधित फार्म भरवा कर होम आइसोलेट कर दिया।
