भारत ऑस्ट्रेलिया वनडे के दौरान हुई अडानी समूह की हुई इस परियोजना की निंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिडनी। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान शुक्रवार को दो प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरे को तोड़कर मैदान में घुस गए जिन्हें बाद में बाहर ले जाया गया ।इनमें से एक प्रदर्शनकारी के हाथ में प्लेकार्ड ले रखा था जिसमें आस्ट्रेलिया में भारत के अडानी समूह की कोयला परियोजना की निंदा …


सिडनी। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान शुक्रवार को दो प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरे को तोड़कर मैदान में घुस गए जिन्हें बाद में बाहर ले जाया गया ।
इनमें से एक प्रदर्शनकारी के हाथ में प्लेकार्ड ले रखा था जिसमें आस्ट्रेलिया में भारत के अडानी समूह की कोयला परियोजना की निंदा की गई थी ।

वह उस समय मैदान पर घुसा जब नवदीप सैनी छठा ओवर डालने की तैयारी में थे । बता दें कि आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने भारत के खिलाफ पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में शिखर धवन के साथ मयंक अग्रवाल भारत के लिये पारी की शुरूआत की। आस्ट्रेलियाई टीम में चोटिल मिशेल मार्श की जगह स्टीव स्मिथ ने ली है ।

संबंधित समाचार