बदायूं: मेंथा प्लांट पर काम कर रहे मजदूर की कपलिंग में फंसकर दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उझानी, अमृत विचार। बरेली-मथुरा राजमार्ग स्थित गांव पास लगे मेंथा प्लांट में मोटर की कपलिंग में फंसकर मजदूर की मौत हो गई। परिजनों में चीत्कार मच गया। प्लांट संचालक की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला निवासी अनूप कुमार (25) पुत्र सरनाम गांव के पास संजीव साहू के मेंथा प्लांट पर काम करते थे। शुक्रवार रात वह आंधी बंद होने के बाद प्लांट की मशीनों पर काम कर रहे थे। ठंड लगने पर उन्होंने शॉल ओढ़ ली थी। इसी दौरान उनकी शॉल प्लांट की मोटर की कपलिंग में फंस गई। जिससे अनूप कुमार भी कपलिंग में फंस गए। साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने मशीन बंद करके कपलिंग में फंसे अनूप को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। संजीव साहू की सूचना पर उझानी पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता