Kanpur: आंधी से दो झोपड़ियों पर गिरी गोदाम की दीवार, वृद्ध की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल, हैलट में भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। देर रात आंधी से कोपरगंज स्थित ड्रम मार्केट के पास एक गोदाम की दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में आकर झोपड़ियों में रहने वाले दो परिवारों के लोग दब गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल छह लोगों को बाहर निकला। इलाज के लिए कांशीराम ट्रांमा सेंटर रामादेवी भेजा गया, जहां वृद्ध अर्जुन की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का हैलट में इलाज चल रहा है।

कोपरगंज रेलवे कालोनी के पास गुड्डू गुप्ता का ड्रम का गोदाम है। गोदाम के पीछे मैदान में 80 वर्षीय अर्जुन कुमार और 38 वर्षीय कविता का परिवार झोपड़ी बनाकर रहता है। उनके पड़ोसी राजेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे आंधी आई थी। तभी गुड्डू के गोदाम की दीवार झोपड़ियों पर गिर गई। जिससे अर्जुन उनकी पत्नी 78 वर्षीय शांति देवी और पड़ोसी 38 वर्षीय कविता उनका बेटा 18 वर्षीय प्रिंस, 8 वर्षीय हरिओम और 12 वर्षीय बेटी प्रियंका मलबे में दब गए। 

चीख-पुकार होने पर आसपास के लोग पहुंचे। मलबा हटाकर सभी घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई। वहीं अन्य घायल कविता, प्रिंस, प्रियंका, हरिओम और शांति देवी की हालत गंभीर होने पर हैलट रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। कलक्टरगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि एक की मौत और पांच लोग घायल हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर में चिकित्सक की मौत: सड़क हादसे में सिर पर आई गंभीर चोट, हेलमेट न लगाना पड़ गया भारी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ में बड़े मंगल पर कचरे का होगा प्रॉपर समाधान, 370 पंजीकृत भंडारों को बनाया 'जीरो वेस्ट', सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश
यूपी में स्कूल भवनों की सुरक्षा जांच जल्द होगी शुरू, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया भरोसा
PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी करेंगे इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता, संयुक्त लेख में भारत-इटली संबंधों को बताया 'रणनीतिक'
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया.... बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामों से वाराणसी की जनता खफा, बजट बिगड़ने का बया किया दर्द 
भीषण गर्मी में बाबा के भक्तों को राहत, काशी विश्वनाथ धाम में मिलेगी ORS और ग्लूकोज की सुविधा