सड़क हादसे में घायल मुक्तेश्वर के व्यक्ति की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : सड़क हादसे में घायल मुक्तेश्वर में रहने वाले एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तल्ली दीनी मुक्तेश्वर निवासी 48 वर्षीय दीप चंद्र भट्ट बीती 9 अप्रैल को टेंपो से उतर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

संबंधित समाचार