अयोध्या: कृषि कानून के विरोध में किसानों ने एनएच 28 हाईवे किया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा के किसानों के समर्थन में थाना रौनाही के पास एनएच 28 हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर 4 थानों की पुलिस मौजूद रही। एसडीएम सोहावल व सीओ सदर ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या …


अयोध्या, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा के किसानों के समर्थन में थाना रौनाही के पास एनएच 28 हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर 4 थानों की पुलिस मौजूद रही। एसडीएम सोहावल व सीओ सदर ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि विधेयक के विरोध में एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपज खरीदने की गारंटी जैसे कानून बनाने की मांग को लेकर फैजाबाद- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग को रौनाही थाना अंतर्गत अरकुना बाजार में जाम करके सरकार विरोधी नारे लगाते हुए तीनों विधेयकों को समाप्त करने की मांग की गई।

आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजी पतियों के दबाव में व्यापारियों के हित में किसानों का नाम लेकर की पूरे देश में कृषि उपज बेचने हेतु की छूट दी गई है। किसानों को पहले भी कृषि उपज बेचने की छूट थी व्यापारियों के हित में उक्त बिल लाकर मंडियों को समाप्त करना चाहती है।

केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन करके स्टोरेज की क्षमता को असीमित कर दिया गया है। मौके पर मौजूद एसडीएम सोहावल अशोक कुमार शर्मा सीओ सदर आरके चतुर्वेदी ने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया हालांकि जाम के दौरान हाईवे पर चल रहे वाहनों पर कोई असर नहीं हुआ।

संबंधित समाचार