रामपुर: पहले किया किशोर का अपहरण...फिर मंगवाने लगे भीख, अब चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वार, अमृत विचार। किशोर का अपहरण कर भीख मंगवाए जाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दंपती को नामजद कर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर पंचायत नरपतनगर दूंदावाला निवासी वजिद 12 वर्षीय बेटा एजान 24 अप्रैल को घर के बाहर बच्चों के साथ कुएं पर खेल रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार विनोद व उसकी पत्नी आए और किशोर को बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गए। काफी देर तक किशोर घर नहीं आया तो परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी। जिस पर उन्होंने किशोर को तलाश किया तब लोगों ने बताया कि उसे बाइक सवार ले गए हैं। लोगों ने बाइक सवारों का पीछा शुरू कर दिया। 

बाजपुर मार्ग की तरफ जाकर देखा बाइक सवार दंपती किशोर से भीख मंगवा रहे थे। लोगों को देख कर आरोपी घबरा गए। बामुश्किल किशोर को आरोपियों से छुड़ाया। जिस पर आरोपी मौका पाकर भाग गए। किशोर के पिता ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज न कर टरका दिया। सोमवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दंपती को नामजद कर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार