लखनऊ: विधानसभा अध्यक्ष ने नव-निर्वाचित सदस्य ऊषा सिरोही को दिलाई शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने शुक्रवार को बुलंदशहर की नव-निर्वाचित विधान सभा सदस्य ऊषा सिरोही को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलाई। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली, स्वलिखित पुस्तक ‘हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ‘ एवं ‘संसदीय दीपिका’ के नवम्बर माह के …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने शुक्रवार को बुलंदशहर की नव-निर्वाचित विधान सभा सदस्य ऊषा सिरोही को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलाई। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली, स्वलिखित पुस्तक ‘हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ‘ एवं ‘संसदीय दीपिका’ के नवम्बर माह के अंक की प्रति भेंट की।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने ऊषा को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल सदस्य के रूप में कामयाब हों। जीवन में यशस्वी हों तथा सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता के जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। इस मौके पर विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे, नवनिर्वाचित सदस्य के पुत्र दिग्विजय सिरोही, ज्योति सिरोही, दीपक राजपूत, शिवभूषण सिहं, सोमेस, लक्ष्मीराज सिंह, हरवीर सिंह, संजीव राना आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार