कासगंज: मंगेतर की आंखों के सामने तैर रहा गैंगरेप का मंजर...बोला-अब होने वाली पत्नी को बनाऊंगा IAS

कासगंज, अमृत विचार। दस अप्रैल को मंगेतर को उसके और उसकी होने वाली पत्नी के साथ हुई वारदात का मंजर थम-थम याद आ रहा है। दरिंदगी के दौरान किशोरी की निकली चीखे मंगेतर को झकझोर रही हैं। दीवान बने भाजपा नेता की तस्वीरें किशोर की आंखों में तैर रहीं हैं। चीखें को यादकर उसका कलेजा पल-पल फट रहा है। अमृत विचार से खास बातचीत में मंगेतर ने घटना वाले दिन की पूरी कहानी बयां की। वहीं गैंगरेप की इस घटना की परवाह किए बगैर अपनी मंगेतर से ही शादी करने की बात पर अडिग रहा।
मंगेतर के मुताबिक उसका जुर्म इतना है कि कलेक्ट्रेट पर राशन कार्ड का आवेदन जमा कर लौटते समय पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक 7 लोग डंडा बजाते हुए आए। खुद को पुलिस वाला बताने लगे और धमकाया। कहने लगे कि तुम लोग अश्लीलता फैला रहे हो। हम जाने लगे, तो रोक लिया। कहा- रुको नदरई से दीवान जी आ रहे हैं, वही फैसला करेंगे। मंगेतर ने बताया कि वे लोग भाजपा नेता अखिलेश प्रताप उर्फ एपीएस गब्बर को ही दीवान बोल रहे थे। उसके आने के बाद 5 लोग किशोरी को खींचकर झाड़ियों में ले गए। उसके साथ 3 लोग खड़े रहे। इन लोगों ने किशोरी के साथ दरिंदगी की। अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी। उसके चीखने की आवाज वह सुन रहा था, लेकिन कुछ कर नहीं पा रहा था। वह उससे बस 20 मीटर की दूरी पर थी। उनके पास तमंचा भी था। उसे खुद पर गुस्सा आ रहा था। जो भी उसके साथ हुआ, उसमें किशोरी की गलती नहीं है। वह उससे ही शादी करेगा। मेरी होने वाली पत्नी का आईएएस बनने का सपना था। वह पढ़ाई कर रही थी। वह भी पूरा करूंगा।
10 अप्रैल को टूटा था दोनों पर दरिंदगी का पहाड़
कासगंज में 10 अप्रैल को एक लड़की के साथ उसके मंगेतर के सामने गैंगरेप हुआ था। ये बातें उसके मंगेतर ने ही कही हैं। पुलिस ने मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों का DNA टेस्ट करवाया है। इनमें एक भाजपा नेता भी है, जिसका नाम अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ एपीएस उर्फ गब्बर है। मंगेतर के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की थी। लड़की का गांव कासगंज थाना क्षेत्र में पड़ता है। दोनों के गांव के बीच की दूरी 16 किलोमीटर है।
पढ़िए मंगेतर की जुबानी 10 अप्रैल की कहानी
कुछ देर बाद वही भाजपा नेता गब्बर अपाचे से आया। उसके साथ 2 लोग और थे। उसने हम दोनों को खूब उल्टी-सीधी बातें बोली। कहा, जो भी है तुम लोगों के पास है, सब दे दो। मुझसे 5 हजार रुपए ले लिए। कान में पहने सोने की बाली को भी उतरवा लिया और बैग में रखे 5 हजार रूपये भी निकाल लिए। छोड़ने पर 50 हजार रूपये की मांग कि न देने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में मंगेतर ने अपने दोस्त से UPI से मंगवाकर का 5000 हजार रूपये आरोपियों के फोन पे पर डालें। मैंने कहा, पुलिस वाले कब से लूट करने लगे, तो मुझे पीटने लगे।
मैंने रोका, तो तमंचा मेरे सिर पर लगा दिया हमें लगा कि लूटने के बाद वो लोग हमें जाने देंगे, लेकिन उनके मन में तो कुछ और ही था। उन लोगों ने धीरे-धीरे कुछ बात की। उसके बाद किशोरी को ले जाने लगे। मैंने रोका, तो तमंचा मेरे सिर पर लगा दिया। किशोरी को घसीट कर झाड़ियों में ले गए, मुझे नहर के किनारे बैठा दिया। उसके साथ 5 लोग थे। मेरे साथ तीन लोग बाहर रुके थे। वो भाजपा नेता मेरे साथ ही रुका था। 7 लोग हमारे पास आए, सबके हाथ में डंडे थे नहर के पास बैठकर हमने बिरयानी खाई और कोल्ड ड्रिंक पी। फिर हम लोग बातें करने लगे। 20-25 मिनट हुए होंगे, तभी 7 लोग हमारे पास आए। उन सबके हाथ में डंडे थे। वे लोग हमसे बदतमीजी करने लगे, गाली देने लगे। मैंने कहा कि भइया लड़की साथ में है, ऐसे मत बोलो।
ये सुनकर वो लोग और भड़क गए। गाली देते हुए बोले, खुद लड़की घुमा रहा है, ज्ञान हमको दे रहा है। यहां खुले में बैठकर अश्लीलता फैला रहा है। क्या कर रहा है यहां अकेले में बैठकर? मैंने उनको बताया कि हमारी सगाई हो चुकी है। हम लोग काम से आए थे। यहां कुछ खाने के लिए बैठ गए थे, अब जा रहे हैं। इस पर उन लोगों ने कहा कि कहां जा रहे हो, रुको दीवान साहब आ रहे हैं। वो तुम लोगों का फैसला करेंगे। हम सब पुलिस वाले हैं। उनकी बात सुनकर हम लोग रुक गए। वो लोग झाड़ियों में ले जाकर रेप कर रहे थे। वो चिल्ला रही थी, तो उसको पीट रहे थे। मैं कुछ नहीं कर पा रहा था। करीब आधे घंटे बाद वो लोग बाहर आए।
किशोरी वहीं झाड़ियों में पड़ी थी। मुझे धमका कर वो लोग चले गए। मैं दौड़कर उसके पास गया। उसको पानी पिलाया। वो बहुत डरी सहमी हुई थी। मरने के लिए बोल रही थी। मैं उसको उसके घर ले गया। वहां वो बहुत रो रही थी। एक दिन बाद भाजपा नेता हमारे घर आया मंगेतर ने बताया- हम लोगों ने तय किया कि इस मामले को दबा देंगे, क्योंकि शिकायत करने पर हमारी ही बदनामी है। लेकिन 1 दिन बाद ही भाजपा नेता गब्बर किशोरी के घर के पास आ गया। वह किसी काम से बाजार जा रही थी। गब्बर उसको घूरकर धमकाने लगा। इसके बाद हमने तय किया कि शिकायत करेंगे। नहीं तो ये लोग हमें ऐसे ही परेशान करते रहेंगे। लेकिन तब हमें ये नहीं पता था कि गब्बर जिले का बड़ा भाजपा नेता है। ये तो पुलिस जांच में सामने आया। इससे अब डर भी लग रहा है। कहीं वो हमें अपने लोगों से परेशान न करवाए। पुलिस हमारी सुरक्षा करे।
पुलिस को कर देना चाहिए था एनकाउंटर
12 घंटे तक पुलिस वाले मुझे घुमाते रहे घटना के बाद 12 घंटे तक पुलिस वाले मुझे घुमाते रहे। किशोरी से मुलाकात भी नहीं करने दी। मुझे और मेरे परिवार को डर है कि कहीं आरोपी जेल से छूटने के बाद हमें परेशान न करें। पुलिस को उन सबका का एनकाउंटर कर देना चाहिए। तभी हम लोग शांति से रह पाएंगे।
एक साल पहले प्रिया से हुई थी मुलाकात
मंगेतर ने बताया - 1 साल पहले इंस्टाग्राम पर मेरी और किशोरी की मुलाकात हुई थी। हमारी बात हुई, मुलाकात हुई फिर अफेयर हो गया। प्रिया बहुत अच्छी लड़की है। मेरे घरवालों को भी वो पसंद आ गई। तभी हमने शादी का फैसला किया। लेकिन, अभी हम दोनों नाबालिग हैं। मैं साढ़े 17 साल का हूं। वो 16 साल की है। हमने सगाई कर ली है। बालिग होते ही शादी भी कर लेंगे।वह इंटर तक पढ़ी है। मैंने बीएससी कर रखा है। वह हमेशा से IAS बनने के लिए बोलती है। वो तैयारी भी कर रही है। मैं उससे ही शादी करूंगा।