लखनऊ : यूपी फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन बने संदीप बडोला, भारी मतों से जीता चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Pharmacy Council Election :यूपी फार्मेसी काउंसिल का चुनाव उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य भवन में संपन्न हुआ। जिसमें चेयरमैन पद पर एक बार फिर संदीप बडोला भारी मतों से विजयी हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अखिल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। रजिस्ट्रार पद पर प्रमोद कुमार त्रिपाठी चुने गए हैं।

इस मौके पर महानिदेशक डॉक्टर आर.पी.एस. सुमन, डॉ. रंजना खरे निदेशक पैरामेडिकल, कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वीपी मिश्र, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री गिरीश मिश्रा, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, संगठन मंत्री रविंद्र सिंह राणा, लखनऊ मंडल के मंडल अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, शंकर पटेल, शैलेंद्र राय, काउंसिल के सदस्य श्याम नरेश दुबे, अजीत मिश्रा, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मुरादाबाद मंडल के मंडलीय सचिव हेमंत चौधरी, शैलेंद्र सिंह समेत कई लोगों ने निर्वाचित चेयरमैन, उपाध्यक्ष और रजिस्ट्रार को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें:- Lucknow Crime News : शेयर ट्रेडिंग में फंसाकर व्यवसायी से ट्रांसफर कराए 36 लाख रुपये

संबंधित समाचार