बरेली: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने के बदले नियम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020-21 में इस बार केंद्रों का निर्धारण में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। केंद्रों का निर्धारण कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए करना होगा। इसके लिए शासन से आदेश जारी हो चुके हैं। डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने भी सभी प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिए …

अमृत विचार, बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020-21 में इस बार केंद्रों का निर्धारण में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। केंद्रों का निर्धारण कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए करना होगा। इसके लिए शासन से आदेश जारी हो चुके हैं। डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने भी सभी प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिए हैं।

कोरोना संक्रमण की वजह से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए कई मानकों में बदलाव किया गया है। केंद्र का निर्धारण होने से पहले प्रधानाचार्य को स्कूल के सभी संस्थानों का विस्तृत विवरण वेबसाइट upmsp.edu.in पर 5 दिसम्बर तक अपलोड करना होगा। यदि किसी भी प्रधानाचार्य ने आधारभूत सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं कीं या गलत सूचनाएं दीं तो उनके विद्यालय को परीक्षा केंद्र की पात्रता लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा। साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रबंध तंत्र को भी उत्तरदायी माना जाएगा।

डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि पहले एक केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या कम से कम 300 और अधिकतम 1200 हुआ करती थी। कोरोना संक्रमण की वजह से अब एक केंद्र पर कम से कम 150 और अधिकतम 800 परीक्षार्थी होंगे।

9 फरवरी तक निर्धारित होंगे परीक्षा केंद्र

शासनादेश के मुताबिक पांच दिसंबर तक स्कूलों को संसाधनों की विस्तृत जानकारी 5 दिसंबर तक अपलोड करनी है। सूचनाओं को अपडेट करने की आखिरी तारीख भी पांच दिसंबर ही है। इसके बाद डीएम की टीम 20 दिसंबर तक अपलोड सूचनाओं का सत्यापन करेगी। सत्यापन रिपोर्ट अपलोड करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर रखी गई है। 11 जनवरी को परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। 25 जनवरी तक केंद्र आपत्तियां लगा सकते हैं। जिनका निस्तारण 31 जनवरी तक करना है। इसके बाद 9 फरवरी तक बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र फाइनल करना है।

संबंधित समाचार