कासगंज: भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका राहुल और सोनिया गांधी का पुतला, जमकर नारेबाजी 

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

कासगंज, अमृत विचार: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी को दोषी पाया है। राहुल, सोनिया के दोषी पाए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा ने आक्रोश व्यक्त किया है। शुक्रवार को शहर के नदरई गेट इलाके में कम्युनिटी हॉल से गांधी मूर्ति तक पैदल मार्च किया गया। इसके बाद गांधी मूर्ति पर दोनों कांग्रेस नेताओं के पुतले का दहन कर जमकर नारेबाजी भी की गई।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार के नेतृत्व में पुतला दहन व प्रदर्शन किया। दोनों नेताओं का पुतला जलाकर आक्रोश जताया गया। कार्यकर्ताओं ने कम्युनिटी हॉल से गांधी मूर्ति तक पैदल विरोध प्रदर्शन किया। गांधी मूर्ति पर पुतला जलाया गया। यहां एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि ईडी द्वारा जो चार्जशीट जमा की गई है, उसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में दोषी ठहराया गया है। उन्होंने हेराल्ड केस पर विस्तृत जानकारी दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया है। देश में जितने भी बड़े घोटाले हुए हैं, उनमें कांग्रेस के नेताओं और गांधी परिवार का नाम सम्मिलित रहा है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने बताया कि कांग्रेसी कार्यकर्ता धरना देकर अपने नेताओं के घोटाले और उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस मौके पर शरद महेश्वरी, प्रशांत राजपूत, अंशुल अग्रवाल, रोहित सोलंकी, मुकेश राजपूत, मोहित गौर, रविकांत, सुधांश, विवेक, राहुल अग्रवाल, आशुतोष, अभिषेक, बॉबी, प्रदीप चौहान, अमरदीप, विनम्र, मोहित, शुभम प्रधान, आकाश लोधी, देव, गौरव कुमार, तुषार, राजकमल, सोनू, आशू, कमल सक्सेना, प्रशांत कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कासगंज: उधार के 85 रुपए मांगने पर युवक को गिरा-गिराकर पीटा, खूब बरसाए लाठी-डंडे, घटना CCTV में कैद

संबंधित समाचार