बरेली: जिले में 14 नए कोरोना संक्रमित, एक मौत
बरेली। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार कम हो गई है। शुक्रवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 14 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, मिलट्री हास्पिटल में भर्ती एक 70 वर्षीय वृद्ध की संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई है। परिजनों …
बरेली। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार कम हो गई है। शुक्रवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 14 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, मिलट्री हास्पिटल में भर्ती एक 70 वर्षीय वृद्ध की संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई है।
परिजनों ने लक्षण दिखने पर मंगलवार को एंटीजन से कोरोना की जांच कराई थी, जिसमें वृद्ध में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कैंट, कोतवाली, करगैना, कृष्णा विहार, गणेश नगर, जनकपुरी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, शाहदाना, गुलाब नगर, सुरेश शर्मा नगर, सम्राट अशोक नगर आदि में संक्रमित निकले हैं।
वहीं, फतेहगंज टोल प्लाजा में रैपिड एंटीजन टेस्ट में एक संक्रमित मिला है। शुक्रवार को टोल प्लाजा पर कुल 320 लोगों की कोरोना जांच हुई।
