यूपी सिविल कोर्ट स्टाफ केंद्रीकृत भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 3596 अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें रिजल्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को यूपी सिविल कोर्ट स्टाफ केंद्रीकृत भर्ती परीक्षा 2024-25 का परिणाम घोषित कर दिया है। 195 दिनों के रिकॉर्ड समय के भीतर यह परीक्षा परिणाम आया है, जिसमें 3596 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। उम्मीदवार इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in पर जाकर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

दरअसल, यह भर्ती प्रक्रिया राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने उच्च न्यायालय के निर्देशन में आयोजित की थी। स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (Stenographer Grade III), लिपिक संवर्ग, ड्राइवर ग्रेड-4 और श्रेणी घ संवर्ग के पदों के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम बुधवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-राजनाथ सिंह बोले- भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

 

संबंधित समाचार