IPL RCB vs PBKS : बारिश के कारण आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स मैच में विलंब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

RCB & PBKS 2025 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स के बीच शुक्रवार को यहां खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बारिश के कारण विलंब हो रहा है। मैच का टॉस शाम सात बजे होना था लेकिन बारिश के कारण यह अभी तक नहीं हुआ है।

पिच और मैदान के ज्यादातर हिस्से कवर से ढके हुए है। मैच के टॉस का कटऑफ समय रात 10:41 बजे है जबकि पांच-पांच ओवर के मैच के लिए कटऑफ समय रात 10:56 बजे हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम की ड्रेनेज सुविधा काफी अच्छी है ऐसे में बारिश रूकने के कुछ ही देर में मैच शुरू हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- Overspeeding : डीसीएम से टकराई बाइक, युवती और उसके मंगेतर की मौत

संबंधित समाचार