प्रयागराज: वकील से मारपीट के आरोप में दरोगा निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के औद्योगिक थाना परिसर में वकील के साथ मारपीट के आरोप में दारोगा संजीव कुमार को शुक्रवार को निलंबित किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) यमुना नगर विवेक चंद्र को एसीपी कौंधियारा विवेक यादव अपनी रिपोर्ट दी जिसके बाद दरोगा संजीव कुमार को निलंबित किया। दारोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

गौरतलब है कि गुरूवार को वकील आदर्श कुमार की थाना परिसर में पिटाई करने का वकीलों ने आरोप लगाया था। आदर्श के शरीर पर चोट के निशान पाए गये थे। वकीलों ने थाने का घेराव कर करीब 15 घंटे धरने पर बैठे रहे और दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर निलंबित करने की मांग की थी। आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म किया था।

संबंधित समाचार