MI vs CSK IPL : रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने दमदार पारी खेल चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

IPL 2025, MI vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 38वां मैच रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मुम्बई ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहली पारी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में पांच विकेट गवां कर 176 रन बनाए। जिसमें रविंद्र जड़ेजा ने 35 गेंद पर 53 रन बनाए, वहीं 32 गदें में शिवम दुबे ने 50 रन बनाए।

इसके आलावा आयुष म्हात्रे ने 15 गेंद पर 32 रन बनाए। शेख रशीद ने 17, रचिन रविंद्र 5 और महेंद्र सिंह धोनी 4 रन बनाकर आउट हुए। जेमी ओवर्टन 4 रन बनाकर नाबाद रहे। जसप्रीत बुमार ने 2 विकेट विए। दीपक चाहर, अश्विनी कुमार और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। राहुल त्रिपाठी की जगह आयुष म्हात्रे ने डेब्यू किया। हालांकि, इन लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुम्बई इंडियन की शुरूआत काफी दमदार रही। वहीं, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने दमदार पारी खेल कर चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराया। 

यह भी पढ़ें-प्रयागराज : निविदा की शर्तों को आम जनता के हितों के दृष्टिकोण से निर्धारित किया जाना आवश्यक 

संबंधित समाचार