कासगंज पहुंचे जल शक्ति मंत्री ने की समीक्षा बैठक...लिफ्ट कैनाल बनाने के दिए निर्देश
कासगंज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को कासगंज पहुंचे। जहां उन्होंने शहर के नदरई गेट स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी मेधा रुपम और पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने जिले में चल रहे विकास कार्यों और परियोजनाओं की समीक्षा की।
कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों के हर घर तक शुद्ध जल पहुंच रहा है। जल संचयन के लिए तालाब बनाए जा रहे हैं। घटते जलस्तर को लेकर सरकार कदम उठा रही है। जल संचयन के लिए लिफ्ट कैनाल बनाने का कार्य जल्द शुरु होने वाला है। बाद वे कासगंज शहर के एक निजी गार्डन में गए। उन्होंने भाजपा के सदर विधायक देवेंद्र राजपूत की पुत्री की शादी समारोह में शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
वहीं कार्यक्रम में शिरकत करने आए भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, अनिल पूंढीर, राजेंद्र सिंह बौहरे ने बुकें भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, अमांपुर विधायक हरिओम शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, सिकंद्रराऊ विधायक बीरेंद्र सिंह राना, मारहरा के विधायक बीरेंद्र सिंह लोधी के अलावा नवल कुलश्रेष्ठ, गौरी शंकर शर्मा, कौशल साहू, आकाश दीप रानू, शरद गुप्ता के अलावा अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
