बरेली में हीट वेव का येलो अलर्ट, पारा 39.4 डिग्री के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: गर्मी तेवर दिखाने लगी है। हीट वेव को लेकर अभी जिले को येलो अलर्ट में रखा गया है। दिन में लोगों के पसीने छूटने लगे हैं, रातें भी गर्माने लगी हैं। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पारा बढ़ने के साथ ही जिले को आरेंज या रेड अलर्ट श्रेणी में रखा जाएगा।

आईएमडी की आधिकारिक बेवसाइट के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। हवा में सुबह 72 प्रतिशत और शाम को 44 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। 6-8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। 

मंगलवार से गुरुवार तक तापमान लगभग इतना ही रहेगा। शुक्रवार से रविवार तक अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और मौसम विभाग की संयुक्त कार्ययोजना के अनुसार जिले में 42 डिग्री पर आरेंज अलर्ट और 44 डिग्री पर हीट वेव का रेड अलर्ट घोषित हो जाएगा। सोमवार को धूप में तेजी होने का असर लोगों पर दिखाई दिया।  

ये भी पढ़ें- बरेली: ठेकेदार को ब्लैकमेल करने की साजिश, फर्जी दस्तावेज बनवाकर बंधक बनाया

संबंधित समाचार