सोनभद्र: खाई में गिरा ट्रक, चालक समेत दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र (उप्र)। गेहूं का बीज लादकर म्योरपुर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी घाटी में खाई में गिर गया। हादसे में चालक और खलासी की मौत हो गई। गुर्मा पुलिस चौकी के प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि उन्नाव से गेंहू का बीज लादकर एक ट्रक सोनभद्र के म्योरपुर …

सोनभद्र (उप्र)। गेहूं का बीज लादकर म्योरपुर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी घाटी में खाई में गिर गया। हादसे में चालक और खलासी की मौत हो गई। गुर्मा पुलिस चौकी के प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि उन्नाव से गेंहू का बीज लादकर एक ट्रक सोनभद्र के म्योरपुर के लिए चला था, ट्रक को उन्नाव ज़िले के थाना सोहरामऊ निवासी 35 वर्षीय सुधीर सिंह चला रहे थे जबकि 25 वर्षीय सर्वेश सिंह खलासी के रूप में ट्रक पर सवार थे।

उन्होंने बताया कि ट्रक शनिवार की सुबह 11 बजे मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ पर था तभी तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर लगभग बीस फीट गहरी खाई में जा गिरा। राय ने बताया कि ट्रक के गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए और ट्रक से छिटक कर चालक कुछ दूर जा गिरा और खलासी ट्रक के केबिन में ही फंस गया।

बताया कि ट्रक गिरने से हुई तेज आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खलासी के शव को ट्रक के केबिन से बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

संबंधित समाचार