World Malaria Day 2025: आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है विश्व मलेरिया दिवस, इस दिन पर जानें   बचाव और इलाज 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 25 अप्रैल, 2007 में मलेरिया दिवस मानाने की घोषणा की थी। तब से ही दुनियाभर में इसे विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मकसद लोगों को मलेरिया से बचने के लिए जागरूक करना है। इस साल विश्व मलेरिया दिवस की थीम (World Malaria Day Theme) - मलेरिया का अंत हमारे साथ, पुनर्निवेश, पुनर्कल्पना, पुनर्जीवन है 

मलेरिया एक संक्रामक रोग है जोकि female anopheles मच्छर के काटने से होता है। मलेरिया से बचने और इसके प्रति जागरूक रहने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। जिससे एक व्यक्ति और उसका परिवार इससे बच सकें। आज हम आपको मलेरिया के लक्षण, उसको दूर रखने की आदत और इसमें खाने की चीजों के बारे में बात करेंगे।

मलेरिया के लक्षण Symptoms

-मलेरिया एक संक्रामक बीमारी है। जिसमे बुखार और पसीना आता है। सर में दर्द लगातार बना रहता है। 
-मलेरिया के लक्षणों में से एक मसल्स और जोड़ों में दर्द भी है शरीर में इस तरह के दर्द उठने लगता है। 
-इससे आपकी तबियत हमेशा खराब रहती है। शरीर कमजोर हो जाता है।  
-जी मचलाना, उल्टी जैसा लगना। पेट में दर्द और अकड़न बने रहना।   

मलेरिया में बचने के लिए क्या करना चाहिए Habits


मलेरिया से बचने के लिए आपको घर पर साफ़ सफाई करते रहना चाहिए। खासतौर पर घर के बाहर कूड़ा करकट जमा न होने दें।

मच्छरों से बचने के लिए अपने फुल बाहि के कपडे पहने, कमरे में मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।  
अगर आप या आपके बच्चे घर से बाहर निकलते है तो मॉस्कीटो रेपलेंट लगाकर ही निकले।

जिन जगहों पर पानी जमा होता है, वहां पर साफ-सफाई करवाए जमा पानी में मच्छर ज्यादा देर तक रहते हैं और पनपते है।

अपने घर में मच्छर से बचाव के लिए दवा छिड़कें।  

मलेरिया में क्या खाये  Eat In Malaria

मलेरिया में हाई प्रोटीन फ़ूड खाना चाहिए। इसमें अंडे, दाल और मछली शामिल है।  
इसमें आप फल सब्जियों को खाना चाहिए इससे शरीर में एंटी ऑक्ससीडेंट मिलता है जिससे रोड प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।    
आप हेल्दी डाइट में बादाम, अलसी के बीज, चिया सीड अख़रोट और पिस्ता शामिल कर सकते हैं।  
घर के सामान्य खाने का सेवन लाभदायक होता हैं आयरन से भरपूर पालक केला खाने से शरीर जल्दी रिकवर करता है। 

ये भी पढ़े : बढ़ते तापमान का कहर : आम की सेहत के प्रति लापरवाही बरती तो होगा नुकसान

संबंधित समाचार