कोई भी पाकिस्तानी समय सीमा से अधिक भारत में न रुके, यह सुनिश्चित करें... अमित शाह ने सभी राज्यों के CM को फोन पर दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ने के लिए निर्धारित समय सीमा से अधिक समय देश में न रहे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा 27 अप्रैल के प्रभाव से रद्द करने की घोषणा की और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी। मंगलवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। 

सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्री ने व्यक्तिगत रूप से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी समय सीमा से अधिक भारत में न रहे। सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्रियों को उनके क्षेत्रों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उनका निर्वासन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया।

यह भी पढ़ेः UP Board Result 2025: यहां से डायरेक्ट चेक करें अपना रिजल्ट, नहीं होगा सर्वर डाउन का झनझट

संबंधित समाचार