कानपुर में महिला ने की आत्महत्या, हिरासत में ससुरालीजन: डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, दहेज प्रताड़ना का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। घरेलू कलह से परेशान महिला ने शुक्रवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुरालियों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कल्याणपुर पुलिस ससुरालीजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

कल्याणपुर खुर्द निवासी अनुराग शुक्ला की शादी डेढ़ साल पहले 26 वर्षीय श्रद्धा शुक्ला से हुई थी। परिजनों के अनुसार अनुराग दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। घरेलू कलह में शुक्रवार दोपहर श्रद्धा कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर अंदर फांसी लगा ली। जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना देकर दरवाजा धकियाकर अंदर घुसे। फंदे से शव लटकता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। 

आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। वहीं घटना की खबर पाकर पहुंचे मृतका के मामा सुशील मिश्रा ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप के आधार पर पुलिस ने सास मीरा शुक्ला और ससुर जगत नारायण शुक्ला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार श्रद्धा का  पांच माह का बेटा भी है। 

वहीं आसपास लोगों में चर्चा रही कि दूसरी महिलाओं से अनुराग बातचीत करता था, जिस कारण पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि हर आरोप की जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे कार्रवाई होगी। सास-ससुर के साथ महिला के मायकेवालों व पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- UP Board Exam Result 2025 : दसवीं में 96.67 प्रतिशत अंक पाकर आकांक्षा ने प्रदेश आठवें स्थान पर

 

संबंधित समाचार