Baghpat: बागपत पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Baghpat: बागपत पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस ने एक बंद पड़े ईंट भट्ठे पर छापा मारकर तमंचे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ बने हुए तैयार व अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किये हैं। पुलिस के अनुसार, पकडे गए आरोपी तमंचों को हरियाणा व पड़ोसी जनपदों में छह से सात हजार में सप्लाई करते थे। पिस्टल की कीमत करीब 50 से 60 हजार में बेचते थे। 

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि बागपत कोतवाली पुलिस की टीम ने गुरुवार की देर रात बंद ईंट भट्ठे पर छापामारी की, जहां पर तमंचे बनाने का धंधा चल रहा था। मौके से ही पुलिस ने पांच आरोपी सोहेल निवासी ग्राम पांची, सिद्धार्थ उर्फ वीशू निवासी ग्राम राजपुर खामपुर, अंकुर निवासी ग्राम हिलवाड़ी, अनुज निवासी ग्राम बड़ौली, सुशील निवासी ग्राम तितरौदा को गिरफ्तार किया गया। 

उनके पास से बने व अध बने 19-19 तमंचे, एक पिस्टल, दो कारतूस, दो गैस सिलेंडर व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। उन्होंने आरोपियों के हवाले से बताया कि आरोपी आसपास के गांवों के अलावा दूसरे राज्य व जनपदों में भी तमंचो की सप्लाई करते थे। तमंचे खरीदने वालों के भी कुछ नाम प्रकाश में आए हैं। उनकी भी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार किए गए आरोपियो को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 
उन्होंने बताया कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियार बनाकर बेचने का कार्य करते थे। जैसी मांग होती थी, वैसे ही तमंचे व पिस्टल बनाकर बेचते थे। वे ये कार्य संगठित होकर धन कमाने के लिए करते थे। मुनाफे को बराबर हिस्सों में बांट लेते थे। अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोहेल का पिता मेहरबान पहले तमंचे बनाने व सप्लाई का कार्य करता था। 

जानकारी मिली है कि मेहरबान हरियाणा में यह अवैध कार्य कर रहा है। पिछले कुछ समय से सोहेल भी इस कार्य को कर रहा है। गत वर्ष चांदीनगर थाना पुलिस ने भी छापामारी कर तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। मौके से ही सोहेल को गिरफ्तार भी किया गया था। अवैध तमंचे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने पर हर्ष जताते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये की नकद धनराशि से पुरस्कृत किया है।

 

ताजा समाचार

Maharashtra Board Result 2025: कक्षा 10 में 94.10 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण, लड़कियों ने मारी बाजी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आदेश, अपमानजनक पोस्ट हटाए एक्स और गूगल 
कासगंज: युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट...प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की चर्चा
बंगाल की खाड़ी और निकोबार पहुंचा मॉनसून, IMD का अनुमान-मई के महीने में होगी झमाझम बारिश
Khelo India Youth Games-2025: मरीन ड्राइव पर राजस्थान के राइडर्स का दबदबा, टाइम ट्रायल में दोनों गोल्ड पर कब्जा
IPL में वापस लौटेंगे आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी? WTC और आईपीएल में हो रहा क्लैश, क्रिकेट बोर्ड ने छोड़ा खिलाड़ियों पर फैसला