रामपुर: मौसम का बदला मिजाज, आसमान में छाए बादल...बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार: रविवार को सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में सुबह से बादल छाए रहे हालांकि, लोग बारिश की दुआ कर रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।  कृषि वैज्ञानिक डा. लक्ष्मीकांत ने बताया कि खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को किसान सुरक्षित कर लें। क्योंकि गेहूं के भीगने पर वे काला पड़ सकता है। 

WhatsApp Image 2025-04-27 at 11.02.00

आसमान में बादल देख किसानों की धुकधुकी बढ़ गई है। क्योंकि जिन किसानों की गेहूं की फसल पिछैती थी उनकी कटी हुई फसल खेतों में पड़ी है और कहीं गेहूं थ्रेसर से निकाले जा रहे हैं। किसान रब से दुआ कर रहे हैं कि बारिश नहीं हो क्योंकि, खेतों में गेहूं की फसल की कटाई हो रही है।

बारिश होने से फसल को भारी नुकसान होने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिक डा. लक्ष्मीकांत बताते हैं कि बूंदाबांदी खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को काला कर सकती है। किसान लखविंदर सिंह बताते हैं कि गेहूं कटने के बाद उसकी पूलियां दो-तीन दिन सूखने के लिए खेत-खलिहान में पड़ी रहती हैं। क्योंकि गीली फसल थ्रेसर में बार-बार फंसती है जबकि, सूखी हुई फसल तेजी से निकल जाती है।  

हाल-ए-मौसम
अधिकतम तापमान- 38 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 20 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता- 29 प्रतिशत
वायु वेग-11 किमी.प्रति घंटा

27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने व तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने के आसार हैं। गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ सहित कई जिलों में हीट वेव की संभावना है। तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है- डॉ. उदय प्रताप शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालय मेरठ। 

यह भी पढ़ें- रामपुर में नकवी बोले- पहलगाम हमले के जिम्मेदारों को जमींदोज करने का आ गया वक्त

संबंधित समाचार