रामपुर में नकवी बोले- पहलगाम हमले के जिम्मेदारों को जमींदोज करने का आ गया वक्त

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

रामपुर, अमृत विचार: पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पहलगाम में हुए हमले के जुल्म के जिम्मेदारों को जमींदोज करने का वक्त आ गया है। इस्लाम को सुरक्षा कवच बना कर इन्सानियत को लहूलुहान करने वाले इन्सानियत और इस्लाम दोनों के दुश्मन हैं।

डिग्री कॉलेज रोड स्थित एक मैरिज हॉल में गुलशन वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका  विषय पर महिला सम्मेलन हुआ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि जब हम विकसित भारत की कल्पना करते हैं, तो उसमें एक ऐसा समाज नजर आता है जहां सभी को समान अधिकार,अवसर और सम्मान प्राप्त हो। महिलाओं के बिना किसी भी राष्ट्र का विकास अधूरा है, क्योंकि वे समाज की रीढ़ होती हैं। 

देश की अर्थव्यवस्था को गति दे रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में संवैधानिक सुधार और समावेशी सशक्तिकरण का स्वर्णिम समय चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सुरक्षा, समृद्धि, सशक्तिकरण के साथ आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक, कृषि, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में सुधार ने भारत को सुशासन का प्रमाणित वैश्विक ब्रांड बना दिया है। कहा कि सनक, साजिश, मुल्क और मजहब दोनों के लिए खतरनाक है। वफ्फ संशोधन कानून मुल्क की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए है किसी मजहब की धार्मिक आस्था में हस्तक्षेप नहीं है।

संसद का एक्ट है संसद ने ही करेक्ट किया। वक्फ संशोधन कानून पर भय-भ्रम का भंवरजाल बिछाने वाले लूट की लम्पट छूट का लीगल लाइसेंस चाहते हैं। भरोसा जताया कि यह सुधार धार्मिक आस्था के संरक्षण, प्रशासनिक व्यवस्था के सुधार का है, इस समावेशी सुधार पर सांप्रदायिक प्रहार करने वाले न मुल्क के और न किसी मजहब के हितैषी हैं। भय-भ्रम के गटर पर भरोसे का शटर कर, सौहार्द की सुंगध को साम्प्रदायिकता की दुर्गंध से बचाना होगा। 

यह लोग  मौजूद रहे
जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, सूर्य प्रकाश पाल, नगर विधायक आकाश सक्सेना, सुनीता सैनी, मोहनलाल सैनी, बीना भारद्वाज, राकेश मिश्रा, अभय गुप्ता, सुभाष भटनागर, भारत भूषण गुप्ता,आशु गुप्ता, सतनाम सिंह, देवेंद्र नागपाल, संजय पाठक, अशोक बिश्नोई, शिवा शर्मा, जगपाल यादव, श्रीष गुप्ता, अवधेश शर्मा, पारुल अग्रवाल, संजय चंद्रा, राजू सुमन, मनीष कथूरिया, प्रीति गुप्ता, विपिन गुप्ता, एसके गुप्ता, सोनू लोधी, नरेंद्र गंगवार, राजीव मांगलिक, आरके अग्रवाल, संदीप सोनी, आशीष गुप्ता, संजय शर्मा, अजय अग्रवाल, मोहन लोधी, फैसल मुमताज, कृष्ण अवतार लोधी, महासिंह राजपूत, अवधेश शर्मा, शकुंतला लोधी, वसीम खान, विकास दीक्षित, गुलफाम अब्बासी, फूल खान आदि।  

यह भी पढ़ें- रामपुर: सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन बच्चों की ममता छिनी

संबंधित समाचार