बरेली: डिप्टी सीएम ने पुलों का कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश
बरेली, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सेतु निगम के अफसरों से जिले में निर्माणाधीन पुलों के बारे में जानकारी ली। इस पर सेतु निगम के अधिकारियों ने मुख्य पुलों की प्रगति आख्या भी प्रस्तुत की। उन्होंने कार्य को तेजी से करने का निर्देश दिया। शनिवार को उप मुख्यमंत्री …
बरेली, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सेतु निगम के अफसरों से जिले में निर्माणाधीन पुलों के बारे में जानकारी ली। इस पर सेतु निगम के अधिकारियों ने मुख्य पुलों की प्रगति आख्या भी प्रस्तुत की। उन्होंने कार्य को तेजी से करने का निर्देश दिया।
शनिवार को उप मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सेतु निर्माण से पूरे जिले के पुल के बारे में पूछा, इसके बाद शहर और देहात के पुलों की संख्या के बारे में जानकारी ली। इसमें शहर के उन पुलों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में गहनता से पूछताछ की जो समय सीमा समाप्त होने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है।
शहर के चौपुला के बारे में उन्हें बताया गया कि कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसका करीब 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इज्जतनगर रेलवे क्रासिंग के ओवरब्रिज के बारे में बताया गया कि इसका लोकार्पण नहीं किया गया है लेकिन आवागमन बिना विभागीय सूचना के शुरू कर दिया गया है।
इस पर उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं है। लालफाटक पुल के निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करने का निर्देश और कहा कि इसके लिए शासन स्तर से भी प्रयास किया जाएगा। लखनऊ-बरेली हाइवे पर फतेहगंज सहित अन्य तीन पुलों की प्रगति रिपोर्ट देखने के बाद कार्य तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि हाईवे और शहर के मुख्य मार्गों पर कार्य में बिलंब न करें क्योंकि इससे लोगों के सामने मुश्किले खड़ी हो जा रही है। खास कर हाईवे पर जाम लगने की शिकायत अधिक हो रही है। इसका ध्यान दिया जाना होगा।
