अमेठी: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और उनके भतीजे पर अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिलोई/अमेठी, अमृत विचार। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कोची गांव निवासी ब्लॉक सिंहपुर के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विपिन सिंह और उनके भतीजे भानु प्रताप सिंह पर शनिवार रविवार की मध्य रात्रि में अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों लोग निमंत्रण कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। 

रात करीब 10 बजे गांव के बाहर घात लगाए बैठे आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से दोनों को घायल कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें एम्स रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। 

भाजपा कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी सच्चिदानंद राय ने कहा कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। भाजपा के स्थानीय नेता धर्मेश मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने हमले की निंदा की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात