IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 47वें मैच में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर कहा कि पिच अच्छी दिख रही है, थोड़ा कम उछाल देखने को मिल सकता है।

राजस्थान ने आज टीम में दो बदलाव किए हैं, फजलहक फारूकी और तुषार देशपांडे की जगह महेश दीक्षाना और युद्धवीर सिंह को एकादश में जगह दी गई है। वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि आज के मैच में एक बदलाव है, करीम जनत अपना पदार्पण कर रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स (एकादश): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ़्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा और युधवीर सिंह चरक

गुजरात टाइटंस (एकादश): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, करीम जनत, राशिद ख़ान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा 

ये भी पढ़ें- 30 अप्रैल को कानपुर दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी: पहलगाम हमले में आंतकियों के शिकार शुभम के परिजनों को देंगे सांत्वना

संबंधित समाचार