गर्मियों की Morning Walk पड़ेगी भारी, अगर इन गलतियों को किया Ignore
9.png)
अमृत विचार। सुबह की मॉर्निंग वॉक सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इससे वजन घटने में मदद मिलती है दिल की सेहत अच्छी और मानसिक शांति मिलती है। पूरा दिन लोग एनर्जेटिक बने रहते हैं। लेकिन सभी फायदों को पाने के लिए आप कुछ सावधानियां जरूर बरतें। मॉर्निंग वॉक एक बेहतरीन व्यायाम है। जो हर उम्र के व्यक्ति के लिए फायदेमंद है। इससे शरीर फिट एंड फाइन रहता है।
-कई अध्यनों में ये सामने आया है कि रोजाना सुबह कुछ देर टहलना कई बीमारियों को दूर करता हैं। डॉक्टर भी करीब 30 मिनट तक टहलने की सलाह देते हैं।
-सुबह खली पेट टहलना लाभकारी होता है वही रात में खाने के बाद टहलने से फायदा मिलता हैं।
-शोध में पता चला है कि रोजाना 2 हजार कदम चलने से दिल के रोग, कैंसर, अकाल मृत्यु का प्रतिशत 10कम हो जाता है।
-लोग आमतौर पर वजन घटाने के लिए मॉर्निंग वॉक करते हैं लेकिन सुबह पैदल चलने से ब्लड सर्कुलशन शरीर में अच्छा होता है।
-सुबह खाली पेट टहलने से मेटाबोलिज्म मजबूत होता है और सुबह की धुप से विटामिन डी मिलता हैं।
गर्मी की मॉर्निंग वॉक के दौरान अगर आप कुछ गलतियां करते हैं तो इससे आपको फायदा मिलने के बजाय नुकसान होगा इसीलिए सुबह एक बार मॉर्निंग वाक करने से पहले जान लीजिये कुछ बातें जो आपकी शाट पर असर डालेंगी।
वॉक करते समय होने वाली गलतियां
गलत पॉश्चर में चलना
मॉर्निंग वॉक का सही तरीका होता है झुककर या बहुत तेजी से चलने से गर्दन या पीठ में दर्द हो सकता है तो चलते समय ये ध्यान रखे की आपका पोस्चर ठीक हो आँखे सामने की ओर और वॉक करते समय लंबी सांसे ले।
वॉर्मअप न करना
इस समय पर अक्सर लोग तेजी से पैदल चलते हैं। इससे उनके पैरो ये शरीर में दर्द हो सकता है। मॉर्निंग वॉक से पहले आप हल्का सा वर्म अप जरूर करें और शुरुआत में तेजी से चलने के बजाय धीरे-धीरे चलना चाहिए।
खाली पेट वॉक करना
लोग सुबह उठकर बिना कुछ खाये ही वॉक करते हैं। इससे उन्हें चक्कर या कमजोरी हो सकती है। वॉक पर जाने से 30-45 मिनट पहले हल्का स्नैक फल या जूस खाना फायदा करता है। पर कुछ लोगों की आदत होती हैं। नहीं खाने की तो आप बीच में कहि रूककर जूस या फल किसी दुकान से खरीदकर खा या पी सकते हैं।
ये भी पढ़े : International Dance Day 2025: आज है अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस, बॉलीवुड के सबसे शानदार डांस फेसऑफ्स