Bareilly: जमीन विवाद को राष्ट्रगान का विरोध बता दिया...अब महिला टीचर की खुली पोल

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

किला थाना क्षेत्र का मामला, स्कूल संचालिका ने लगाया था आरोप

बरेली, अमृत विचार। किला थाना क्षेत्र की रहने वाली स्कूल संचालिका ने एक युवक पर राष्ट्रगान का विरोध करने का आरोप लगाया था। एसपी सिटी की जांच में आरोप बेबुनियाद निकले। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। महिला ने युवक फंसाने के लिए कुछ लोगों के उकसाने पर शिकायत की थी। मामले में जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है।

थाना क्षेत्र निवासी एक निजी स्कूल संचालिका शबीना ने मंगलवार को पड़ोस में रहने वाले मुस्तफा मियां की एसएसपी कार्यालय में शिकायत की थी। आरोप था कि उनके स्कूल में राष्ट्रगान का मुस्तफा मियां समेत कुछ लोग विरोध करते हैं और शिक्षकों को धमकाते हैं। संचालिका के साथ कई महिलाएं और सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता भी एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे और सुरक्षा की मांग की थी। एसपी सिटी मानुष पारीक किला इंस्पेक्टर राजेश कुमार के साथ बुधवार को जांच करने पहुंचे। जांच में मामला राष्ट्रगान से संबंधित न निकल कर तंग गलियों में स्कूल होने के कारण पड़ोसियों को समस्याओं की निकली। इसी के चलते दोनों पक्षों में तनाव है। 

स्कूल के पास की जमीन मुस्तफा मियां की है जिसे शबीना खरीदना चाहती थी। इसे लेकर दोनों में विवाद चल रहा है। पहले तो स्कूल संचालिका ने मुस्तफा से जमीन खरीदने के लिए काफी प्रयास किया। बात नहीं बनी तो कुछ लोगों के साथ मिलकर महिला ने मुस्तफा को फंसाने की येाजना बनाई। महिलाको उकसाने वालों को भी पुलिस चिन्हित कर रही है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया स्कूल संचालिका स्कूल से सटी मुस्तफा की जमीन को खरीदना चाहती थीं। दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। स्कूल संचालिका ने मुस्तफा को फंसाने के लिए ऐसा की थी। जो फर्जी पाया गया। महिला को इस काम के लिए उकसाने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।

 

संबंधित समाचार