देहरादून: ओली को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने का प्रयास- सतपाल महाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज जनपद चमोली में सिंचाई एवं पर्यटन विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज जोशीमठ स्थित पर्यटक आवास गृह के परिसर में एक समारोह के दौरान जनपद की विभिन्न पर्यटन एवं सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने …

देहरादून। राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज जनपद चमोली में सिंचाई एवं पर्यटन विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज जोशीमठ स्थित पर्यटक आवास गृह के परिसर में एक समारोह के दौरान जनपद की विभिन्न पर्यटन एवं सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ ही जनपद के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया।

सिंचाई एवं पर्यटन की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण समारोह में बोलते हुए पर्यटन एवं मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल बना कर जनता की समस्याओं का निराकरण करने में तत्परता दिखानी चाहिए। उन्होने कहा कि जनता के लम्बे संघर्ष के बाद राज्य बना है। इसलिए अधिकारियों यह समझना चाहिए कि उनकी जनता के प्रति अधिक जवाबदेही है। इसलिए उन्हें जनता के साथ संवाद कायम करते हुए उनके फोन अवश्य उठाने चाहिएं।

महाराज ने कहा कि पर्यटन विभाग मुख्यमंत्री की 13 जनपदों में 13 डेस्टीनेशन बनाने की योजना को साकार करने की दिशा आगे बढ़ रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है ओली बर्ड क्लास पर्यटन स्थल के रूप विकसित हो। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना एक विशिष्ट स्थान बनाये।

सतपाल महाराज ने चमोली जनपद को करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात देते हुए ओली में 1 करोड़ 38 लाख 29 हजार की लागत से बने ओपन एयर आइस स्केटिंग रिंक योजना का लोकार्पण करने के साथ-साथ श्री बदरीनाथ धाम में 48 लाख 68 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली कुकिंग गैस एजेंसी के निर्माण भी शिलान्यास किया।

सतपाल महाराज ने केंद्रीय वित्त पोषित योजना के अंतर्गत 2 करोड़ 34 लाख 32 हजार की लागत से बनी देवलीबगड़ विकास योजना का लोकार्पण करने के साथ-साथ सिमली में 13 लाख 13 हजार की लागत से बाबा मोहन उत्तराखंडी की याद में बने स्मृति द्वार का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा