लखनऊ: गंगा दशहरा पर चलाई जाएंगी 40 अतिरिक्त बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त बसों के इंतजाम किए हैं। सोमवार को होने वाले स्नान को देखते हुए रविवार को शहर के आलमाबाग बस स्टेशन समेत चारों बस अड्डों से 40 अतिरिक्त बसें गंगा तीर्थ सर्किट क्षेत्र के बीच चलाई …

लखनऊ, अमृत विचार। गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त बसों के इंतजाम किए हैं। सोमवार को होने वाले स्नान को देखते हुए रविवार को शहर के आलमाबाग बस स्टेशन समेत चारों बस अड्डों से 40 अतिरिक्त बसें गंगा तीर्थ सर्किट क्षेत्र के बीच चलाई गईं। इनमें दो बसें हरिद्वार भेजी गईं, इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट व अयोध्या भेजी गईं।

चारबाग बस अड्डे के इंचार्ज ने बताया कि सोमवार को भी अतिरिक्त बसों की सुविधा यात्रियों को दी जाएगी। ये बसें चारबाग के अलावा कैसरबाग, आलमबाग व कमता स्थित अवध बस स्टेशन से चलाई जा रही हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि 10 एसी और 40 साधारण बसें गंगा दशहरा पर्व पर संचालित की जा रही हैं। इन बसों में टिकट काउंटर के अलावा ऑनलाइन सीटों की बुकिंग की जा रही है।

संबंधित समाचार