बदायूं: बेहटा जबीं में हो रहा था मस्जिद निर्माण, प्रशासन ने लगाई रोक, 10 के खिलाफ FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

बदायूं, बिल्सी, अमृत विचार। बिल्सी क्षेत्र के गांव बेहटा जबीं में एक निजी जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद बनाने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना मिलने पर बिल्सी एसडीएम रिपुदमन सिंह और सीओ संजीव कुमार फोर्स के साथ गांव पहुंचे। मस्जिद का निर्माण रुकवाया। इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

गांव निवासी अली शेर गांव में निजी जमीन पर मस्जिद का निर्माण करा रहे थे। हिंदू पक्ष के लोगों को जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे। प्रशासन की बिना अनुमति के निर्माण कराने पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया, लेकिन निर्माण कार्य नहीं रोका गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में तनाव उत्पन्न हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने कोतवाली बिल्सी जाकर पुलिस को जानकारी दी। गुरुवार को एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने मस्जिद के निर्माण कार्यों को रुकवा दिया और दोनों पक्षों के लोगों से बात की।

एक पक्ष के रामजी पुत्र महिपाल सिंह की ओर से गांव अली शेर, शमशाद, तरुद्दीन, फैयाज, अंसारी अली, अनीश, फखरुद्दीन, आलम अंसार, बुद्धपाल और राममोहन शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी लोगों को पुलिस तलाश करने में जुट गई है। कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है और गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। गांव में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनी हुई है।

यह भी पढ़ेः कई लोगों की रातों की नींद हराम कर देगा आज का इवेंट... PM मोदी ने INDIA गठबंधन पर कसा तंज

संबंधित समाचार