गुजरात के साबरकांठा में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, आठ अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हिम्मतनगर। गुजरात के साबरकांठा जिले में शनिवार को तीन वाहनों की भिड़ंत से हुए सड़क हादसे में बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। खेरोज पुलिस थाने के निरीक्षक उमट ने बताया कि यह दुर्घटना हिंगटिया गांव के पास राज्य राजमार्ग पर उस समय हुई जब जीप और बस में टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद एक मोटरसाइकिल जीप से टकरा गई। उमट ने कहा कि मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और जिनमें से अधिकतर लोग जीप में सवार थे। अधिकारी ने कहा कि इस टक्कर में जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

उन्होंने बताया कि यह टक्कर उस समय हुई जब बस बनासकांठा जिले के अंबाजी से वडोदरा जा रही थी, जबकि जीप विपरीत दिशा में जा रही थी। उन्होंने बताया कि घायल हुए आठ व्यक्तियों का जिला मुख्यालय हिम्मतनगर के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों में से अधिकांश साबरकांठा जिले के निवासी थे। 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म