बरेली: लव जिहाद का आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/रिछा,अमृत विचार। देवरनियां के गांव शरीफनगर में लव जिहाद का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है। बता दें कि थाना देवरनियां में शनिवार को लव जिहाद पर कानून बनने के बाद पहली एफआईआर दर्ज की गई थी। डीजीपी ने बरेली पुलिस के …

बरेली/रिछा,अमृत विचार। देवरनियां के गांव शरीफनगर में लव जिहाद का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है। बता दें कि थाना देवरनियां में शनिवार को लव जिहाद पर कानून बनने के बाद पहली एफआईआर दर्ज की गई थी। डीजीपी ने बरेली पुलिस के अधिकारियों से मामले की रिपोर्ट ली है। एसपी देहात संसार सिंह मामले को लेकर देवरनियां थाना पहुंचे और सीओ व थाना प्रभारी के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

लड़की के पिता का आरोप था कि गांव का रहने वाला उवैस उनकी बेटी को परेशान करता है। वह उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। इससे परेशान होकर बेटी की शादी भी कर दी लेकिन इसके बावजूद वह मान नहीं रहा है। आरोप है कि उवैस गांव में घूम रहा है और लड़की के परिजनों को धमकी दी है कि वह लड़की को जबरन अपने साथ रखेगा। साथ ही उसका धर्म परिवर्तन भी कराएगा। पुलिस ने रविवार को कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग पाया।कोतवाल दयाशंकर ने बताया कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि उवैस का प्रेम प्रसंग लड़की से चल रहा था। वह लड़की को भगा कर ले गया था। उसने लड़की को मुंबई की ट्रेन में बैठा दिया था और कहा था कि वह दो-तीन दिन में आ जाएगा। पुलिस ने लड़की को रतलाम से बरामद किया था लेकिन लड़की ने बयान नहीं दिए थे। इसके चलते उवैस पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी। उसके पिता ने अपनी लड़की की‌ शादी अपनी जाति‌ में ही कर दी थी। शादी से उवैस काफी नाराज था। जब लड़की तीन दिन पहले मायके आयी तो उवैस तमंचा लेकर उसके घर पहुंच गया और परिजनों को धमकी दी। इसके बाद लड़की के पिता ने मामले की शिकायत की।

धर्म छिपाकर शादी करने वाला गिरफ्तार
इज्जतनगर पुलिस ने धर्म व नाम छिपाकर महिला को पत्नी बनाकर रखने के आरोपी ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि महिला उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। महिला का आरोप था कि ताहिर ने कुनाल बनकर उसे फंसाया था और फिर मंदिर में जाकर उसकी मांग भर दी थी। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। कुछ दिनों बाद वह उसे प्रताड़ित करने लगा और कहता था कि वह लव जिहाद में विश्वास रखता है। महिला ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार