पीलीभीत में बोले प्रभारी मंत्री...एक राष्ट्र एक चुनाव जनता और प्रशासन का बोझ करेगा कम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर रविवार शाम गांधी प्रेक्षागृह में सभा संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, जबकि मुख्य वक्ता सीए संजय अग्रवाल रहे।

प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से देश के अंदर होने वाले बार-बार चुनाव से जनता के ऊपर अधिक बोझ पड़ता है। इसमें सरकार के साथ ही प्रशासन को भी राहत मिलेगी। आप सभी की सहमति के आधार पर इस बिल को पास किया जाएगा। इससे होने वाले चुनाव में सभी को राहत मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि देश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। 

आने वाले समय में एक राष्ट्र एक चुनाव आप सब की आवाज होगी। इस मौके पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, ब्लॉक प्रमुख बीसलपुर अशोक शर्मा, समाजसेवी अमृतलाल, डॉ.पीडी सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा रेखा सिंह परिहार, बबिता सक्सेना, संजीव मोहन अग्रवाल, सतपाल वर्मा, डॉ.लक्ष्मीकांत दीक्षित आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार