कौशांबी के मंगल सरोज की रातों रात चमकी किस्मत, इस एप्प पर 39 रुपए लगाकर जीते 4 करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। यूपी के जिले के सराय अकिल क्षेत्र के घासी राम का पुरवा गांव के रहने वाले  मंगल सरोज पुत्र सुखलाल सरोज अचानक से  रातों रात करोड़पति बन गया। उन्होंने ड्रीम 11 में 39 रुपए लगाकर 4 करोड़ रुपये जीत कर इतिहास रच दिया है। इस जीत से न सिर्फ उनके परिवार में बल्कि पूरे गांव में खुशी माहौल बना हुआ है। गांव के लोग पहुंच कर मंगल सरोज को बधाई दे रहे हैं।

39 रुपये में जीता 4 करोड़ रुपये

आपको बता दें, मंगल सरोज मार्च के महीने से Dream 11 गेम खेलने की शुरूआत की। वह अब तक 77 बार Dream 11 गेम खेल चुका है। 78वीं बार 29 अप्रैल को Dream 11 में 39 रुपये लगाकर गेम खेला और 4 करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया। बता दें, पिछले कुछ दिनों से वह ड्रीम 11 पर जीत का सपना देख रहा था। इसी बीच मंगल सरोज का सपना पूरा हुआ। अब मंगल सरोज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंगल सरोज के पिता, सुखलाल सरोज एक किसान हैं। वे दूसरों की जमीन अधिया पर लेकर खेती करते हैं।

मंगल सरोज ने क्या कहा

मंगल सरोज ने बताया dream11 पर मार्च से लगातार 49 रुपये लगाकर गेम खेलता था। प्रत्येक गेम हारता था। लेकिन 30 अप्रैल को चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबला हो रहा था, तो उस वक्त खाते में मात्र 39 रुपए थे। फिर भी हार नहीं मानी और लगातार जीत के लिए प्रयास करता रहा। आगे उसने कहा आखिरकार यह सफलता मिल ही गई। चेन्नई और पंजाब के बीच हो रहे मैच में 39 रुपए लगाकर 4 करोड़ की जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि यह जो जीत के पैसे आए हैं। इन पैसों को किसी अच्छे बिजनेस में लगाया जाएगा, ताकि आगे का भविष्य अच्छे से बीत सके।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म