शाहजहांपुर: प्रेमिका की शादी रुकवाने को प्रेमी ने किया कुछ ऐसा कि आई पुलिस और फिर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बंडा (शाहजहांपुर)। शादी के दिन प्रेमी ने लड़की को नाबालिग बताकर पुलिस को फोन कर विवाह रुकवा दिया। वहीं लड़की भी प्रेमी को छोड़कर दूसरी जगह शादी करने को तैयार नहीं हुई। लड़की का प्रेमी उसकी भाभी का ममेरा भाई है। पुलिस लड़की की उम्र पुष्ट कर रही है।मामला शाहजहांपुर के बंडा थाना …

अमृत विचार, बंडा (शाहजहांपुर)। शादी के दिन प्रेमी ने लड़की को नाबालिग बताकर पुलिस को फोन कर विवाह रुकवा दिया। वहीं लड़की भी प्रेमी को छोड़कर दूसरी जगह शादी करने को तैयार नहीं हुई। लड़की का प्रेमी उसकी भाभी का ममेरा भाई है। पुलिस लड़की की उम्र पुष्ट कर रही है।
मामला शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति की सबसे छोटी बेटी की शादी बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मणिनगर मढ़ी निवासी गोविंद के पुत्र विनोद के साथ तय हुई थी।

10 नवंबर को मंगनी की रस्म भी हो चुकी थी। सोमवार को बारात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। सभी रिश्तेदार भी आ चुके थे। इसी बीच लड़की के भाभी के ममेरे भाई ने एसपी ऑफिस में फोन कर बता दिया कि नाबालिग की जबरदस्ती शादी कराई जा रही है।

सूचना पर पहुंची बंडा थाने की पुलिस ने शादी की तैयारियां रुकवा दीं। पुलिस से लड़की ने अपनी भाभी के ममेरे भाई से ही शादी करने की बात कही कि वह उसके साथ जाना चाहती है। थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि किशोरी अपने को नाबालिग बता रही है। जबकि उसके परिवार वालों ने आधार कार्ड दिखाया है जिसमें उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है।

परिजनों से मार्कशीट मांगी गयी है। यदि लड़की बालिग है तो वह अपनी मर्जी से शादी कर सकती है। यदि नाबालिग है तो शादी नहीं हो सकती।

संबंधित समाचार