अयोध्या: सहालग में जेवर-नकदी पार करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शादी विवाह का मौसम सहालग शुरू होने के साथ ही वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान नगदी और जेवरात पर हाथ साफ करने वाला गिरोह जनपद पहुंच गया है। गिरोह के लोग दबे पांव नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर रहे हैं। पुलिस में भी शिकायत आने लगी है। हालांकि ज्यादातर शिकायतें पुलिस की टालमटोल …

अयोध्या। शादी विवाह का मौसम सहालग शुरू होने के साथ ही वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान नगदी और जेवरात पर हाथ साफ करने वाला गिरोह जनपद पहुंच गया है। गिरोह के लोग दबे पांव नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर रहे हैं। पुलिस में भी शिकायत आने लगी है। हालांकि ज्यादातर शिकायतें पुलिस की टालमटोल में दब जाती हैं।

फिलहाल पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक किशोर है। इनके कब्जे से दो मामले में चोरी रकम में से 7000 और 25 ग्राम स्मैक बरामद किया है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करवा किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया है। मामले में पुलिस को अभी गिरोह के सरगना की तलाश है।

सोमवार को क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश राय ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पूरा कलंदर थाना पुलिस ने लँगड़ा चौकी के पास से पासी किशोर जैकी सिसोदिया निवासी करिया थाना बोला जनपद राजगढ़ मध्य प्रदेश और एक बाल अपचारी जोकि इसी क्षेत्र का रहने वाला है को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 7000 रुपये और 25 ग्राम स्मैक बरामद किया है। दोनों की पूरा कलंदर पुलिस को सावित्री लान  में हुई चोरी के मामले में तलाश थी।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह लोग अपनी मौसी पुष्पा सिसोदिया पत्नी पप्पू के साथ रहते हैं और उसी के कहने पर शादी विवाह के दौरान मैरिज लान व होटलों में घूम फिर कर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। इन लोगों ने 28 नवंबर को जीबी मैरिज लान ड़ाभा सेमर में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान एक लाख 8000 रूपया पार कर दिया था। जिसकी शिकायत पूरा कलंदर थाने में दर्ज कराई गई थी चोरी की गई रकम में से केवल 8000 ही जैकी के हिस्से में आया था।

बाकी के 100000 रुपये उसकी मौसी लेकर चली गई थी। प्रकरण में पूरा कलंदर थाना पुलिस ने चोरी के दर्ज मुकदमे में बरामदगी की धारा बढ़ाई है और एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग से मुकदमा पंजीकृत किया है। बालिग आरोपी का चालान किया है और किशोर को बाल न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया है। पुलिस फरार आरोपी पुष्पा पत्नी पप्पू की तलाश में जुट गई है।

संबंधित समाचार