पाकिस्तानी सेना और सरकार की आलोचना करने पर महिला अधिकारी हिना शेख गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पाकिस्तान में एक महिला सरकारी अधिकारी को शुक्रवार को भारत के साथ सैन्य संघर्ष के बीच ‘व्हाट्सएप ग्रुप’ में पाकिस्तानी सेना और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, राष्ट्रीय साइबर अपराध एजेंसी ने इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम अधिनियम (पीईसीए) की धारा 20, 24, 24 (ए), 26 ए के तहत राष्ट्रीय डेटाबेस पंजीकरण प्राधिकरण (एनएडीआरए) की अधिकारी हिना शेख को गिरफ्तार किया है।

हिना शेख पर ‘व्हाट्सएप ग्रुप’ में पाकिस्तानी सरकार और पाकिस्तानी सेना (भारत के साथ सैन्य संघर्ष में इसकी भूमिका के लिए) के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि महिला अधिकारी ने आम जनता को पाकिस्तानी सेना और राज्य के खिलाफ भड़काया। इसमें कहा गया है कि हिना द्वारा किए गए कथित पोस्ट ‘पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए राज्य की संस्थाओं और आम जनता के बीच दरार पैदा करने का एक शरारतपूर्ण कृत्य है।

संबंधित समाचार