भविष्य में किसी भी आतंकवादी कृत्य को भारत के खिलाफ ‘युद्ध की कार्रवाई’ माना जायेगा: सरकार का बड़ा बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में होने वाले किसी भी आतंकवादी कृत्य को देश के खिलाफ ‘‘युद्ध की कार्रवाई’’ माना जाएगा और उसका उसी के अनुसार जवाब दिया जायेगा। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस निर्णय के साथ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने आतंकवादी घटनाओं के खिलाफ लक्ष्मण रेखा खींचने का प्रयास किया है तथा अपराधियों और षड्यंत्रकारियों को दृढ़ता से जवाब देने का अपना इरादा स्पष्ट किया है। 

इस कदम को पाकिस्तान के लिए कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जो भारतीयों को निशाना बनाने में शामिल विभिन्न आतंकवादी समूहों से जुड़ा हुआ है। यह निर्णय 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच लिया गया है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक शामिल थे। 

यह भी पढ़ें:-ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया मसूद अजहर का साला यूसुफ और अबू जुंदाल समेत टॉप 5 आतंकी, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म