शाहजहांपुर: मंत्री पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। पोलिंग बूथ के पास से मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के पैदल निकलने पर सपा प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष ने आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। इस मामले में डीएम और एसपी से आपत्ति जताई है। जबकि मंत्री ने कहा कि वह आचार संहिता का पालन कर रहे हैं। वह अपनी निजी गाड़ी …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। पोलिंग बूथ के पास से मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के पैदल निकलने पर सपा प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष ने आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। इस मामले में डीएम और एसपी से आपत्ति जताई है। जबकि मंत्री ने कहा कि वह आचार संहिता का पालन कर रहे हैं। वह अपनी निजी गाड़ी से भ्रमण कर रहे हैं। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे निराधार हैं।

नगर मतदान केंद्र के पास करीब सौ मीटर की दूरी पर भाजपा और सपा के बिस्तर लगे हुए थे। मतदान करने के लिए शिक्षकों की लंबी लाइन लगी थी। इस दौरान वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना नगर निगम पोलिंग बूथ के रोड से पैदल गुजरे। इस पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मंत्री चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसकी आपत्ति सपा प्रत्याशी संजय मिश्रा व उन्होंने खुद डीएम और एसपी से जताई है। उन्होंने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण चल रहा है। सत्ता पक्ष इसका दुरुपयोग करने का प्रयास कर रहा है।

सपा जिलाध्यक्ष की टिप्पणी पर मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि वह मतदान स्थल से काफी दूर हैं। वह किसी भी प्रकार से चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन नहीं कर रहे हैं। वह सरकारी गाड़ी की जगह अपनी निजी गाड़ी से चल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के प्रत्याशी सभी जगह से जीत रहा है। उनकी पार्टी के पक्ष में 90 प्रतिशत वोट पड़ रहे हैं। बाकी 10 प्रतिशत में सब शामिल हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता