कानपुर: प्लाट में लगी आग से जला मजदूर का घर, गृहस्थी जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के भीतरगांव रेलवे क्रासिंग के पास स्थित एक युवक ने अपने प्लाट पर आग लगा दी। आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से बगल में स्थित मजदूर के घर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से मजदूर गृहस्थी जलकर राख हो गई। मजदूर का हजारों का नुकसान हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया है। 

घाटमपुर थाना क्षेत्र के भीतरगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास निवासी सुनील संख्वार मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। घर पर पत्नी ऊषा अपने तीन बेटे आशीष, लवकुश, मोहित, और एक बेटी अनवी के साथ रहती है।  सुनील ने बताया कि वह मजदूरी करने गया था, तभी पड़ोसी का फोन आया कि उनके घर में आग लगा गई है। 

जानकारी मिलते वह आनन फानन घर पर पहुंचा। यहां पर उसकी पत्नी घर के बाहर बच्चों संग बैठे रो रही थी, पड़ोसी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। तभी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने आग पर काबू पाया हैं। आग की चपेट में आने से मजदूर की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। जिससे मजदूर का हजारों रुपए का नुकसान हो गया। 

मजदूर सुनील का आरोप है, कि उनके पड़ोस में रहने वाले प्लाट मालिक ज्वैलर्स के भाई ने जान बुझजर प्लाट में इस तरह आग लगाई, जिसकी चपेट में आने से उनका घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिली थी, घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार