बहराइच: भाजपा ने मनाया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर की गई सफल एयर स्ट्राइक के बाद बहराइच में सेना के शौर्य का सम्मान करने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य मुख्य अतिथि रहीं।

‘आपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाते हुए, मंत्री बेबी रानी मौर्य के नेतृत्व में नगर के शहीद पार्क से हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर निकले। इस यात्रा में एनसीसी कैडेट्स, महिलाएं और आम नागरिकों की भारी संख्या ने भाग लिया। यात्रा शहीद पार्क से शुरू होकर पीपल तिराहा, घंटाघर, छावनी मार्ग होता हुआ राम जानकी पंचायती मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान पूरा शहर भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा। 

यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, नगर विधायक अनुपमा जायसवाल, अखंड प्रताप सिंह, निशंक त्रिपाठी, राहुल राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस आयोजन ने राष्ट्रीय एकता और सेना के साहस को नमन करने का अच्छा संदेश फैलाया। 

संबंधित समाचार