बरेली: एमएलसी चुनाव में रिकॉर्ड 73.48 प्रतिशत वोटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुये मंगलवार को बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन सीट पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दीपावली के बाद कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर सामने आने के बाद वोट प्रतिशत प्रभावित होने की आशंका थी लेकिन इस बार रिकार्ड तोड़ वोटिंग हुई है। शिक्षक मतदाताओं ने …

बरेली,अमृत विचार। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुये मंगलवार को बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन सीट पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दीपावली के बाद कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर सामने आने के बाद वोट प्रतिशत प्रभावित होने की आशंका थी लेकिन इस बार रिकार्ड तोड़ वोटिंग हुई है। शिक्षक मतदाताओं ने खुलकर अपने मतों का प्रयोग किया।

शुरुआत में वोटिंग की चाल बहुत धीमी रही। 10 बजे के बाद वोट प्रतिशत बढ़ता चला गया। शाम 4 बजे तक नौ जनपदों में 69.72 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 5 बजे तक 73.48 प्रतिशत वोटिंग पहुंच गयी। वोट प्रतिशत बढ़ाने में अमरोहा जनपद के मतदाताओं का विशेष योगदान रहा है। अमरोहा में 83.22 प्रतिशत वोट पड़े हैं। पीलीभीत के मतदाताओं ने 74.63 प्रतिशत मतदान कर जनपद को दूसरे नंबर पर पहुंचाया। 74.07 प्रतिशत वोटिंग होने पर शाहजहांपुर नौ जनपदों में तीसरे नंबर पर रहा। सबसे कम वोटिंग बरेली जनपद में हुई।

वोट डालने में बरेली के शिक्षक मतदाताओं में विशेष दिलचस्पी नहीं दिखी। यही वजह रही कि बरेली में मतदान का ग्राफ 65.81 प्रतिशत पर सिमट गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई। बरेली जनपद के 23 मतदेय स्थलों को मिलाकर नौ जनपदों में 94 स्थलों पर वोटिंग करायी गयी। 15 उम्मीदवारों के पक्ष में मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया है। इस सीट पर 36703 मतदाता थे। पिछले चुनाव में इस सीट पर 70 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार 3.48 वोटिंग प्रतिशत बढ़ गया। ये आंकड़े रिटर्निंग अफसर/मंडलायुक्त कार्यालय में बनाये गये कंट्रोल रूम से जारी किये गये हैं।

संबंधित समाचार