बरेली: पत्नी को भूखा-प्यासा रखकर मारने वाला पति दोषी करार, आजीवन कारावास की सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: कोविड में लॉकडाउन के दौरान पत्नी को भूखा प्यासा रखकर हत्या करने के आरोपी थाना सुभाषनगर के गांव करेली निवासी पति मनोज को कोर्ट ने परीक्षण में दोषी पाया। अपर सत्र न्यायाधीश ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने उसे आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। कोर्ट ने ससुर, जेठ, देवर समेत आठ को बरी कर दिया।

सरकारी वकील सुनील पाण्डेय ने बताया कि गांव रोधी निवासी मृतका के भाई राकेश साहू ने 26 मई 2021 को एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि 25 मई 2021 को दोपहर 3 बजे सूचना मिली कि तुम्हारी बहन ममता (29) की मौत हो गई है। परिजनों के साथ गांव करेली पहुंचे तो देखा कि ममता की लाश से बदबू आ रही है और कीड़े पड़ गए हैं। थाना सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

एसएसपी के आदेश पर 27 मई 2021 को सुभाषनगर पुलिस ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने विवेचना के बाद पति समेत 9 के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट भेजा था। शासकीय अधिवक्ता ने आठ गवाह पेश किये। विचारण के दौरान मृतका के परिजन अपनी गवाही में मुकर गए थे।

भूखा प्यास से तड़पकर हुई थी ममता की मौत
ममता और मनोज की शादी को करीब 11-12 साल हो गए थे। दोनों के कोई संतान नहीं थी। विवेचक सतेन्द्र भड़ाना ने विवेचना में पाया कि ममता दिमागी रूप से कमजोर थी, जबकि मनोज क्रूर, निर्दयी और हिंसक स्वभाव का था। वह ममता को एक कमरे में भूखी-प्यासी बंद करके मजदूरी करने चला जाता था। ममता कभी घर से बाहर नहीं निकल पाती थी।

गिरफ्तारी के दौरान मनोज ने पुलिस को बताया किया पांच दिन पहले पत्नी को मजदूरी पर जाने से पहले बंद कर गया था और वह भूख प्यास से तड़पकर मर गयी। शव को बेड के नीचे कंबल में लपेटकर छिपा दिया था। पूरे मोहल्ले में शव के सड़ने की बदबू फैल गई थी।

ये भी पढ़ें- बरेली: ठेकेदार से पैसे लेते अधिशासी अभियंता का वीडियो वायरल, जांच शुरू

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म