बरेली: बरातियों का नशे में हंगामा, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार...बरात लौटी खाली हाथ

Amrit Vichar Network
Published By Preeti Kohli
On

नवाबगंज, अमृत विचार: शराब के नशे में कुछ बरातियों ने शादी में हंगामा किया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दुल्हन का भाई घायल हो गया। दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया गया मगर मामला नहीं सुलझा। बिना दुल्हन के ही बरात को लौटना पड़ा। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

थाना हाफिजगंज क्षेत्र से नवाबगंज के एक गांव में शुक्रवार शाम बरात आई। कुछ बराती शराब के नशे में हंगामा करने लगे थे, दुल्हन पक्ष ने विरोध किया तो विवाद हो गया। उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान किसी ने दुहल्न के भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे महानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हंगामा और मारपीट के बाद शादी वाले घर में सन्नाटा छा गया। 

दुल्हन ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। बताते हैं कि स्थानीय लोगों ने शनिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, मगर बात नहीं बनी। लड़की पक्ष ने दहेज में दिए गए सामान के रुपये मांगे और शादी करने से मना कर दिया। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि दुल्हन पक्ष की ओर से मामले में तहरीर मिली है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: पत्नी को भूखा-प्यासा रखकर मारने वाला पति दोषी करार, आजीवन कारावास की सजा

संबंधित समाचार