बरेली: गर्मी-उमस के बीच राहत की फुहारें, अगले तीन दिन बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: जिले का मौसम एक बार फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने रविवार को बादल छाए रहने और फिर तीन दिनों तक बारिश की भविष्यवाणी की है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सामान्यत: मई में उमस होती नहीं है लेकिन बारिश के बाद उमस बढ़ गई है।

शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी सुबह 65 प्रतिशत और शाम को 40 प्रतिशत दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान औसत अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। वहीं सोमवार से बुधवार तक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें- बरेली: बरातियों का नशे में हंगामा, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार...बरात लौटी खाली हाथ

संबंधित समाचार